फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP busy strengthening booths ahead of Assembly elections.

Lucknow News: विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा

Thu, 23 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
BJP busy strengthening booths ahead of Assembly elections.
बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महानगर इकाई ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने बुधवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में कहा कि बूथ जीतने का अर्थ चुनाव जीतना है, क्योंकि बूथ ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर नियमित संपर्क, मतदाता संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने को कहा। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि बूथ ही चुनावी विजय का आधार है। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ समिति और शक्ति केंद्र की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि संगठन का हर अभियान बूथ से शुरू होकर बूथ पर ही सफल होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता, संपर्क अभियान और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मध्य विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच रखने और बूथों पर संगठन को सशक्त बनाने को कहा।
विज्ञापन

यहां भी हुए बूथ सम्मेलन
अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाने को संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बूथ कार्यकर्ताओं को जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी कहा। विधायक पंकज सिंह ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कहा कि बूथ जीतना चुनाव जीतने की दिशा में सबसे मजबूत कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बूथ समितियों की सक्रियता को संगठन की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कहा कि भाजपा का संगठन जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जनता का विश्वास प्राप्त कर रहा है।

विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा देने पर चर्चा की। सरोजनी नगर विधानसभा में भी बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

बूथ सम्मेलन में जुटे भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed