{"_id":"5d4c63ff8ebc3e6cc30e9d5f","slug":"bjp-appoints-neeraj-shekhar-as-candidate-for-up-rajya-sabha-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज शेखर बने भाजपा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज शेखर बने भाजपा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के प्रत्याशी
Fri, 09 Aug 2019 07:17 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
नीरज शेखर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने 26 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल नीरज के सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के शानदार बहुमत के कारण उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। इसके साथ ही भाजपा अन्य दलों से आने वाले नेताओं जैसे पूर्व कांग्रेस नेता संजय सिंह और पूर्व सपा नेता सुरेंद्र नागर को भी आगामी उपचुनाव में यूपी से उम्मीदवार बनाएगी। इन दोनों ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।