फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP and SP made sharp attacks on each other in the assembly, Akhilesh became the attacker

विधानसभा में तीखे हमले: एके शर्मा बोले-आप बबूल बोकर गए, अखिलेश का पलटवार-आप नए हैं, आपको झटका नहीं देंगे

Thu, 30 Nov 2023 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Nov 2023 07:01 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा शासन में सात दिन दोपहर में और सात दिन रात में बिजली आती थी लेकिन योगी सरकार में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
BJP and SP made sharp attacks on each other in the assembly, Akhilesh became the attacker
यूपी विधानसभा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विधानसभा में कहा कि सपा सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में जो बबूल लगाया था, उसे ही भाजपा सरकार साफ कर जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में जुटी है। ऊर्जा मंत्री की ओर से बबूल के नाम से तंज कसने के बाद सपा और ऊर्जा मंत्री के बीच व्यंगबाण चले। सपा विधायक अभय सिंह ने बिजली मीटर की रीडिंग गलत होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी एक जगह बैठकर मनमानी फीडिंग करते हैं। इससे किसान बिजली के उपभोग से ज्यादा बिल जमा कराने में असमर्थ रहते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाता है। उन्होंने ऐसे मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह समस्या गंभीर है। सरकार के संज्ञान में ऐसी शिकायतें आई है। उसके बाद करीब 2,508 मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब सेल्फ बिलिंग की व्यवस्था भी लागू की है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय जो बबूल बोया गया था, उसे ही भाजपा सरकार काट कर रही है।
विज्ञापन


आप तो बड़े संघर्ष के बाद बने हैं मंत्री
अखिलेश यादव ने ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि आप तो बड़े संघर्ष के बाद मंत्री बने हैं। आप नए हैं, इसलिए आपको झटका नहीं देते हैं, इसलिए बबूल की बात नहीं करें। भाजपा सरकार के शासन में एक भी विद्युत उत्पादन इकाई शुरू हुई है तो बताइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आवाज दबाने का तरीका है
नेता प्रतिपक्ष जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी टेबल पर लगा माइक बंद हो गया। अखिलेश यादव ने कहा कि यह भी आवाज दबाने का एक तरीका है।

आपके शासन में सात दिन आती थी बिजली
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा शासन में सात दिन दोपहर में और सात दिन रात में बिजली आती थी लेकिन योगी सरकार में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री के सवाल का चिकित्सा मंत्री जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंता मत कीजिए, आगे डेंगू पर आपसे भी बात करेंगे।

महाना ही नहीं महान भी हैं आप
सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष महाना ही नही, महान भी हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि उम्मीद है कि मंत्री जी झूठ नहीं बोलते हैं लेकिन सड़क नहीं बनवा रहे हैं। इससे सदन में हंसी का ठहाका गूंज उठा।

अधिकारियों के बल पर सरकार न चलाएं
विधानसभा की कार्यवाही के दौरान धान खरीद के मुद्दे पर सपा सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अधिकारियों के बल पर सरकार नहीं चलाएं। नेता सदन की ओर इशारा करते हुए कहा कि अधिकारी खूबसूरत घुड़सवार होते हैं। ये तुरंत समझ जाते हैं कि उनका सवार कैसा है।

सवाल पूछकर कहां चले गए
धान खरीद पर सवाल करने के बाद सपा सदस्य मनोज पांडेय सदन से चले गए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने आपत्ति की तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उनको जाने दीजिए, जाने वाले को कौन रोक पाया है। इस पर खन्ना बोले कि विपक्ष किसानों की समस्या को लेकर कितना गंभीर है, इसका पता चल गया।


इधर होते तो लॉलीपॉप मिल जाता...
सदन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हुआ तो नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सपा सदस्य ओमप्रकाश सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपको मंत्री पद से हटे हुए काफी दिन हो गये हैं, आप भूल गए होंगे। इसलिए हमने संज्ञान में लाने के लिए लॉलीपॉप दिया था। इधर की तरफ होते तो लॉलीपॉप मिल भी जाता। वहां पर कुछ नहीं मिलना है। इस पर ओम प्रकाश सिंह बोले कि नेता सदन ने मजाक में लॉलीपॉप देने की बात कही। जिनको आपने स्वास्थ्य विभाग दिया है, वह वास्तव में लॉलीपॉप ही है। जैसे सुंदर गाय, जो न दूध देती है और ना ही बछड़ा देती है। मैं तो किसान का बेटा हूं।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed