'जनता को पिटवाकर खुन्नस निकाल रही सपा सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम के निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में हत्या और निर्दोषों पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने सपा पर संगीन आरोप लगाए हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में पराजय से खीझी सपा सरकार जनता को पिटवाने पर उतर आई है। मैनपुरी में हत्या व हत्या के बाद निर्दोषों पर लाठीचार्ज की घटना इसका प्रमाण है।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि मैनपुरी में बवाल की घटना सरकार पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
मैनपुरी सपा मुखिया मलायम सिंह यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। वहां पर यह घटना खुद मुलायम के लिए बड़ी चुनौती है।
लाठीचार्ज भी किया गया
प्रतापगढ़ में वकीलों पर लाठीचार्ज भी इसी खीझ का परिणाम है। सरकार को विधानसभा चुनाव में इस सबका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
गौरतलब है कि 16 मई को आए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से 71 सीटें मिलीं वहीं सपा सिर्फ पांच सीटें ही हासिल कर सकी।
विधानसभा चुनाव भी हैं कारण
लोकसभा के चुनाव की समाप्ति के बाद अब सपा सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है।
अगर लोकसभा में मिली सीटों की तुलना करें तो सपा की राज्य में अब सिर्फ 42 सीटें ही बची हुई हैं अतः पार्टी को अपने जनाधार खोने का भय बना हुआ है।
वहीं भाजपा की बात करें तो आम चुनाव में मिली शानदार कामयाबी के बाद पार्टी को यकीन है कि वह 2017 में प्रदेश में भी अपना परचम फैलाने में कामयाब रहेगी। ऐसे में पार्टी सपा पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।