फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP activists learn the election code of conduct in workshop.

UP BJP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीखी आचार संहिता के पालन की बारीकियां, कार्यशाला में दी गई जानकारी

Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Apr 2024 12:11 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में चुनाव आयोग संपर्क विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आचार संहिता और उससे जुड़े विषयों से संबंधित बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
BJP activists learn the election code of conduct in workshop.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता के पालन की बारीकियां समझाई गईं। इसके लिए मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें आचार संहिता और उससे जुड़े विषयों से संबंधित बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर संपर्क विभाग के राष्ट्रीय संयोजक ओम पाठक ने आदर्श आचार संहिता से जुड़ी बारीकियों के बारे में समझाया।

विज्ञापन


पाठक ने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आचार संहिता बनाई है, लेकिन विपक्षी पार्टियां बड़े पैमाने पर इसका उल्लंघन कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करतीं हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के आदर्श आचार संहिता के पालन के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, तभी विपक्ष की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को आयोग के समक्ष त्वरित तौर पर उठाना होगा। जिससे गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यशाला में आए सभी 80 लोकसभा सीटों के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के संयोजक और सह संयोजकों को आदर्श आचार संहिता, संवेदनशील बूथों की पहचान और उनकी विशेष निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं, विपक्षी प्रत्याशी की निगरानी, मीडिया से संबंधित मामलों आदि के लिए जरूरी जानकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सहसंयोजक जेपीएस राठौर ने कहा कि अचार संहिता से संबंधित नियमों को सभी कार्यकर्ता सही ढंग से पढ़ और समझ लें। कहीं भी इसके उल्लंघन की शिकायत हो तो तत्काल सी-विजिल ऐप पर दर्ज करें। चुनाव संपर्क सेल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज करायें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed