फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP ACTIVATE Maneka Gandhi against Priyanka Gandhi

भतीजी की काट को भाजपा लेगी चाची का सहारा, सोनिया, राहुल व प्रियंका से मोर्चा संभालेंगी मेनका

Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
BJP ACTIVATE Maneka Gandhi against Priyanka Gandhi
फाइल फोटो
कांग्रेस की सियासत में प्रियंका गांधी की सक्रियता से बन रहे समीकरणों की काट को भाजपा ने उनकी चाची और पार्टी सांसद मेनका गांधी को सक्रिय करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सियासी समीकरणों पर मनन-मंथन किया गया। इसमें मेनका गांधी को भी बुलाया गया था। बैठक में मेनका गांधी को सोनिया, राहुल और प्रियंका पर हमलावर होने कहा गया। 
विज्ञापन


विचार-विमर्श में प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराई जाएंगी मेनका की सभाएं
यह भी कहा गया कि गांधी परिवार से भाजपा नेताओं पर लगने वाले आरोपों का वह ही जवाब देंगी तो भाजपा का संदेश ठीक जाएगा। भाजपा ने राहुल और प्रियंका वाड्रा के मुकाबले प्रदेश में मेनका की सभाएं कराने का भी फैसला किया है। 


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि मेनका गांधी जब कांग्रेस पर हमला बोलेंगी तो राहुल और प्रियंका के लिए बचाव करना मुश्किल होगा। साथ ही मेनका की बात लोगों के दिल व दिमाग में ज्यादा ठीक तरीके से बैठेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed