{"_id":"64b4fee3076bff85ea8d9b4758c8a5a0","slug":"bjp-accuses-sp-for-bad-condition-of-govt-schemes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल पड़ी हैं राज्य सरकार की योजनाएं : भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल पड़ी हैं राज्य सरकार की योजनाएं : भाजपा
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Oct 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर प्रदेश की बदहाली की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को कहा कि मोहनलालगंज से लेकर झांसी तक सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं बदहाल पड़ी हुई हैं।
समाजवादी पुरोधाओं के नाम पर चलने वाली विकास योजनाओं में अनियमितताओं का अंबार हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध रखी है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक चुस्ती बढ़ाने के नाम पर 15 हजार से अधिक तबादले कर चुकी सपा सरकार राज्य में कामकाज का वातावरण नहीं बना पा रही है।
मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए कि ये हालात क्यों बने हैं।