फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biogas units will be installed in 2.5 lakh houses of UP in first phase it will start from these districts

UP News: यूपी के ढाई लाख घरों में लगेंगी बायोगैस यूनिट, पहले चरण में इन जिलों से होगी शुरुआत

Thu, 24 Jul 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

यूपी के ढाई लाख घरों में बायोगैस यूनिट लगाई जाएगी। पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और गोंडा से शुरुआत होगी। इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Biogas units will be installed in 2.5 lakh houses of UP in first phase it will start from these districts
बायोगैस यूनिट (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ढाई लाख घरों में बायोगैस यूनिट लगाई जाएगी। पहले चरण में इसे लागू करने के लिए अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और गोंडा जिलों का चयन किया गया है। इन चारों जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2250 घरेलू बायोगैस यूनिट स्थापित की जाएंगी। बायोगैस संयंत्र की कुल लागत 39300 रुपये है।

विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को केवल 3990 रुपये ही अंशदान देना होगा। शेष राशि सरकार की सहायता और कार्बन क्रेडिट मॉडल के माध्यम से पूरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि इस योजना के जरिए ग्रामीण रसोईघरों में एलपीजी की खपत में करीब 70 फीसदी तक कमी आएगी, जिससे घरेलू खर्च में भी भारी बचत होगी।
विज्ञापन


ये घरेलू बायोगैस यूनिट न केवल खाना पकाने के लिए गैस देंगी, बल्कि उनसे निकलने वाली स्लरी से जैविक/प्राकृतिक खाद भी तैयार होगी। यह खाद खेती के लिए बेहद उपयोगी होगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी। इसके अतिरिक्त यह गैस वाहनों के ईंधन के रूप में भी उपयोग में लाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा

इस योजना के तहत मनरेगा के माध्यम से गोशालाएं भी निर्मित की जाएंगी। इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पहले चरण में 43 गोशालाओं में बायोगैस और जैविक/ प्राकृतिक खाद संयंत्र चालू किए जाएंगे। हर गोशाला से प्रतिमाह लगभग 50 क्विंटल स्लरी तैयार होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed