फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bill gates expressed his willingness to work on malnutrituion

एक्यूट इंसेफलाइटिस को खत्म करने के लिए आगे आया गेट्स फाउंडेशन

Fri, 17 Nov 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
bill gates expressed his willingness to work on malnutrituion
सीएम योगी से वार्ता करते बिल गेट्स - फोटो : amar ujala
लखनऊ में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी टीम के साथ मुलाकात की। बिल गेट्स ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ किए जाने पर इच्छा जताई ताकि यूपी सरकार के साथ मिलकर कुपोषित बच्चों की डाइट पर ध्यान दिया जा सका।
विज्ञापन


गेट्स ने कहा कि गेट्स फाउंडेशन स्वच्छता पर कई प्रदेशों में बहुत अच्छा काम कर रही है। हम चाहते हैं कि यूपी में भी हम सीवर वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करें और नदियों को स्वच्छ रख सकें। गेट्स ने कहा कि टीबी जैसी जानलेवा बीमारी पर हम बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि यूपी में आने वाले समय में इस पर शोध करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी के पूर्वांचल में पांच करोड़ की आबादी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से प्रभावित है, इसलिए हम चाहते हैं कि आप इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी टीकाकरण में हमारी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि वैसे तो 12 तरीकों से मिट्टी की जांच होती है लेकिन हमारे पास सिर्फ 4-5 तकनीक ही हैं, इसीलिए हम चाहते हैं कि अन्य तरीकों को आपकी टीम यूपी में लाए जिससे यहां के किसानों को सहूलियत हो और फसलों का बेहतर उत्पादन हो सके। बिल गेट्स ने इस मुद्दे पर सीएम को मदद का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के बाद मुख्य सचिव अवनीश अवस्‍थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गेट्स फाउंडेशन इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के सहयोग से विक्टर बॉर्न डिजीज की निगरानी कर रहा है। साथ ही उन्होंने फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने पर भी सीएम से बात की है।


सरकार द्वारा इंसेफलाइटिस को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी सीएम ने बिल गेट्स को दी। उन्होंने बताया कि करीब 92 लाख बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। एक्यूट इंसेफलाइटिस को जड़ से समाप्त करने के लिए साथ गेट्स फाउंडेशन और सरकार मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर दोनों के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed