फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bill

रालोद ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां, सौंपा ज्ञापन

Sun, 06 Jun 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
bill
25-अयोध्या-अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कृषि कानून के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कृषि बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। पुलिस बल की मौजूदगी से पदाधिकारी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। युवा रालोद जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा के नेतृत्व में रालोद पदाधिकारियों ने कृषि बिल की प्रतियां जलाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस बल ने कार्यक्रम नहीं करने दिया।
विज्ञापन

नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने मसौधा बाजार में राणीसती मंदिर के सामने फैजाबाद-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार सोहावल प्रदीप कुमार को सौंपा। तहसील रूदौली के सामने जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने कृषि बिल की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि कृषि बिल वापस कराने, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़े मूल्य वापस कराने, कृषि ऋण माफ कराने, उर्वरक का मूल्य कम कराने तथा किसान सम्मान निधि पांच हजार रुपये महीना कराने की मांगों को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र भेजा गया है। मौके पर धर्मराज पटेल, किसान समन्वय समिति के संयोजक मायाराम वर्मा, बेचूलाल ज्ञान, जिला उपाध्यक्ष नेतराम वर्मा, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed