फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bikru kand accused Vikas Dubey's property will be seized.

Vikas Dubey: बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की संपत्ति सीज, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है केस

Thu, 21 Jul 2022 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jul 2022 03:40 PM IST
सार

बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे की संपत्ति सीज की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Bikru kand accused Vikas Dubey's property will be seized.
सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के लखनऊ स्थित इंद्रलोक कॉलोनी की संपत्ति जप्त कर ली गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में की है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस टीम ने पहुंचकर विकास दुबे के घर के सामने मुनादी कराई और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का इंद्रलोक नगर में मकान है। उसके खिलाफ कृष्णा नगर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मई में मुनादी कराकर संपत्ति को नीलाम करने की नोटिस चस्पा की थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूरी टीम ने मुनादी कराई और संपत्ति को सीज कर दिया।
विज्ञापन


बिकरू में जुलाई 2020 में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ फायरिंग की थी जिसमें 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे इसमें एक डिप्टी एसपी भी शामिल था। इस मामले में फरार चल रहे विकास दुबे को एसटीएफ ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। कानपुर लाते समय रास्ते में उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कृष्णा नगर थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे । इसमें अवैध असलहा रखने व सरकारी नंबर की गाड़ी रखने जैसे कई मुकदमे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील करने की कार्रवाई कानपुर जिलाअधिकारी के निर्देश पर की गई है। कानपुर में उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed