फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bikeru scandal: Enforcement Directorate will investigate properties worth more than 147 crores found during investigation

बिकरु कांड: जांच के दौरान मिली 147 करोड़ से अधिक की संपत्तियों की जांच करेगा प्रवर्तन निदेशालय

Wed, 16 Dec 2020 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bikeru scandal: Enforcement Directorate will investigate properties worth more than 147 crores found during investigation
vikas dube - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरु कांड में विकास दुबे और उसके फाइनेंसर की 147 करोड़ रुपये की संपतियों और उसके स्रोतों की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय करेगा। इस मामले में जांच करने वाली एसआईटी को संपतियों से जुड़े जिन तथ्यों के बारे में जानकारी मिली है, उन तथ्यों की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय से कराने की सिफारिश सरकार ने की है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अगुवाई में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने गैंगस्टर विकास दुबे की अवैध तरीके से हासिल की गई 147 करोड़ रुपये की संपति की प्रवर्तन निदेशालय से गहराई से जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। एसआईटी ने पिछले महीने सरकार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि दुबे और उसके फाइनेंसर सहित उससे जुड़े सभी अपराधियों के आय के स्रोत की जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 2-3 जुलाई की मध्यरात्रि कानपुर के बिकरू गांव में दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं जिसमें एक क्षेत्राधिकारी और एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे और पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हुआ था। घटना का मास्टरमाइंड विकास दुबे बीती 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाए जाने के दौरान एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed