फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bikers looted chain from women

Lucknow News: हाइडिल पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूट

Tue, 23 May 2023 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bikers looted chain from women
सरोजनीनगर। हाइडिल पुलिस चौकी के पास सोमवार रात रेखा गुप्ता से बदमाशों ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। चौकी में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी वारदात गश्त और चौकसी की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

वारदात के दौरान महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। वहीं, ठाकुरगंज में घंटाघर के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने पति के साथ घूमने आई महिला का पर्स छीन लिया। पीड़िता ने सोमवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी रेखा गुप्ता बेटे राजू के साथ स्कूटी से घर जा रही थीं। हाइडिल पुलिस चौकी के पास रात करीब 10 बजे हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमौसी रोड स्थित भारद्वाज बीज भंडार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर स्कूटी के बराबर लगाई। मौका देखते ही झपट्टा मारकर चेन लूट लेकर भाग निकले। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक, तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में पुलिस चौकी के पास देर रात हुए इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
वहीं, कैसरबाग स्थित काकोरी कोठी में रहने वाले आशिक अली शनिवार को पत्नी और बच्चों के साथ घंटाघर घूमने गए थे। इस दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटने लगे।

उन्होंने बाइक स्टार्ट ही की थी कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी से पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में 10 हजार नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेज थे। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed