फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Biker died in road accident

रोडवेज बस में फंसकर घिसटता रहा बाइक सवार, मौत, मासूम बेटी जख्मी

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Biker died in road accident
मोहनलालगंज के पुरसेनी गांव में बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अभिषेक मिश्रा (39) की मौत हो गई, जबकि उनकी मासूम बेटी जख्मी हो गई।
विज्ञापन

युवक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। बस में फंसकर बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता रहा। राहगीरों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस के मुताबिक, युवक हेलमेट नहीं लगाए था। बच्ची का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के मुताबिक, पुरसेनी निवासी अभिषेक बेटे सूर्यांश को स्कूल छोड़ने गए थे। साथ में तीन साल की बेटी परी भी थी।
वापसी में पुराने पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय रायबरेली से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
मासूम उछलकर दूर जा गिरी और युवक बाइक समेत बस के नीचे आ गया और 50 मीटर तक घिसटता चला गया।
लोगों के शोर मचाने पर चालक बस छोड़कर भगाने लगा तो राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवक के बड़े भाई आशीष मिश्रा ने चारबाग डिपो की बस के चालक अक्षय पर मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार दो बच्चों के अलावा पत्नी सोनाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed