27 बाइकों के साथ पकड़े गए चोर, नेपाल में बेचने का किया था सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के तीन बदमाशों को कुकरैल बंधे के पास दबोच लिया।
बदमाशों की पहचान सआदतगंज के हुसैनाबाद निवासी मो. सोहेल, बहराइच के अब्बास अली और बाराबंकी के रामनगर निवासी सत्तन सिंह के रूप में हुई। बदमाशों के पास से पुलिस ने छह थानाक्षेत्रों से चोरी किए 27 बाइक और 5663 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बदमाश बाजारों में खड़ी बाइक को डुप्लीकेट चाभी से स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी व उनकी टीम रात करीब साढ़े बारह बजे कुकरैल बंधे के पास गश्त कर रही थी।
इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आते हुए दिखे। पुलिस ने युवकों को रोककर पूछताछ की। संदेह होने पर सख्ती की गई तो आरोपियों ने बाइक चोरी की बताई।
सैकड़ों बाइक की कर चुके चोरी
एसएसपी के मुताबिक, मास्टरमाइंड मो. सोहेल ने कुबूला कि गिरोह ने अब तक दो सौ से अधिक बाइक चोरी की हैं। बदमाशों को पकड़ने में इंस्पेक्टर के अलावा एसआई अर्जुन द्विवेदी, प्रेमचंद्र सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार पांडेय, मनीष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह, कैलाश यादव और चालक मदन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
लखनऊ की बाइक नेपाल में होता था सौदा
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से कुकरैल नाले के किनारे झाड़ियों से 27 चोरी की बाइक बरामद की गईं। आरोपी इन वाहनों को गोंडा व बहराइच के रास्ते नेपाल भेजने की फिराक में थे। इसका सौदा भी नेपाल में किया जा चुका था।
27 बाइकों को कबाड़ी के हाथों बेचकर कटवाने की तैयारी हो चुकी थी। एक दो दिन में सामान की आपूर्ति भी की जानी थी। लेकिन इससे पहले तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बदमाशों ने गाजीपुर, इंदिरानगर, हसनगंज, गोमतीनगर, विभूतिखंड, आशियाना, चौक, वजीरगंज, आलमबाग, चिनहट सहित कई आसपास के जिलों में बाइक चोरी की वारदात अंजाम दी है।