{"_id":"6a7b8d360a4875627b0b5bb3","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-dumper-police-outpost-vandalized-driver-beaten-up-lucknow-news-c-13-lko1096-1871556-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चौकी में तोड़फोड़, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चौकी में तोड़फोड़, चालक को पीटा
विज्ञापन
मोहनलालगंज। भागूखेड़ा इलाके में मंगलवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को घेर लिया। चालक भागकर पास की पुलिस चौकी में छिप गया। इस पर लोग चौकी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और चालक को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाया।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के अनुसार, सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी बृजेश की बाइक को भागूखेड़ा गांव के पास शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई ट्रॉमा सेंटर-2 रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर पास की पुलिस चौकी में घुस गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी को घेर लिया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान चौकी के दरवाजे का शीशा भी टूट गया। घटना के समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ग्रामीणों को वहां से हटाया और चालक को भीड़ से बचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि चौकी में घुसकर चालक से मारपीट करने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि बाइक सवार आगे चल रहे वाहन कोे ओवरटेक कर रहा था और तभी सामने से आ रहे डंपर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार बृजेश ने हेलमेट पहन रखा था या नहीं इसका पता नहीं चल सका है।