{"_id":"6a36f97f301aa512780cabab","slug":"bike-rider-gets-caught-in-e-rickshaw-dragged-for-300-meters-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1791438-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई रिक्शे में फंसकर बाइक सवार तीन सौ मीटर घिसटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई रिक्शे में फंसकर बाइक सवार तीन सौ मीटर घिसटा, मौत
Sun, 21 Jun 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
जियालाल की फाइल फोटो।
लखनऊ। नगराम के आदमपुर गांव के पास शुक्रवार शाम ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार किसान जियालाल (42) ई रिक्शा में फंसकर करीब तीन सौ मीटर घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी शीला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।
मितौली गांव निवासी सत्तीदीन ने बताया कि उनके भाई जियालाल अपनी पत्नी शीला के साथ हरदोईया बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे आदमपुर गांव के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि जियालाल ई रिक्शा पर जा गिरे। उनकी पत्नी शीला बाइक के साथ दूसरी ओर गिर गईं।
लोग चीखते रहे मगर आरोपी ने नहीं रोका ई रिक्शा
सत्तीदीन ने बताया कि जियालाल का पैर ई रिक्शा के एंगल में फंस गया। आरोपी चालक ने रिक्शा रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। जियालाल करीब तीन सौ मीटर तक रिक्शे के साथ घिसटते चले गए। वहां मौजूद लोगों ने चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। लोगों ने पीछा करके चालक को पकड़ा, लेकिन तब तक जियालाल की मौत हो चुकी थी। लोगों ने चालक की पिटाई भी की। पुलिस ने शीला को अस्पताल पहुंचाया और ई रिक्शा चालक सिरौनी गांव निवासी अजीत को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सत्तीलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।