{"_id":"66f19d6a5bc555701e0fc91d","slug":"bike-hits-an-innocent-child-police-station-surrounded-lucknow-news-c-13-knp1002-886590-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, थाने का घेराव
Mon, 23 Sep 2024 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने छह वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने बाइक को घेर लिया, जिस पर दरोगा भी सवार था। आरोप है कि दरोगा फटकार कर निकल गया। ऐसे में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
लाला खेड़ा निवासी बालेंद्र रावत का बेटा अंश (6) शाम को घर के पास दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक युवक चला रहा था, जबकि दरोगा पीछे बैठा था। लोगों का आरोप है कि दरोगा वर्दी का रौब दिखाते हुए फटकारने लगा और भाग निकला। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में उसे बंथरा थाने ले आए।
ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया और दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए एक घंटे प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि दरोगा शराब के नशे में था, जो बंथरा थाने में तैनात है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर ब्रिजेंद्र के मुताबिक हादसे के समय दरोगा गस्त कर रहे थे। उन्होंने ही घटना की सूचना दी थी और आरोपी को थाने लेकर पहुंचे थे। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।