फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collided with divider and rammed into truck, youth died

Lucknow News: डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी बाइक, युवक की माैत

Mon, 11 May 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider and rammed into truck, youth died
समद की फाइल फोटो।
काकोरी। दुबग्गा में रविवार दोपहर बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक चला रहे समद (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के राधा ग्राम डूडा कॉलोनी निवासी समद अपने दोस्त उमर (20) और जीशान (20) के साथ कानपुर बाईपास जा रहा था। दुबग्गा सब्जी मंडी के पीछे मोड़ पर हादसा हो गया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे समद को गंभीर चोटें आईं। उमर के पैर में फ्रैक्चर हुआ, जीशान को मामूली चोटें आईं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजन समद को निजी अस्पताल ले गए, पर शाम को उसकी मौत हो गई। समद पिता सरफराज के साथ सिटी स्टेशन के पास कबाड़ की दुकान चलाता था। इंस्पेक्टर कांत राय ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed