फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bihar Election 2025: Akhilesh said – SP defeated BJP in Awadh, people of Bihar will defeat it in Magadha.

Bihar Election 2025 : अखिलेश बोले-सपा ने भाजपा को अवध में हराया, बिहार की जनता मगध में हराएगी

Wed, 05 Nov 2025 10:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 05 Nov 2025 10:13 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार के चुनाव में जनता के बीच तेजस्वी यादव को सीएम बनने को लेकर विशेष उत्साह है। समाजवादी लोग भाजपा को यूपी में 2027 में हराएंगे।
 

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Akhilesh said – SP defeated BJP in Awadh, people of Bihar will defeat it in Magadha.
अखिलेश यादव - फोटो : SP Youtube

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार चुनावी जनसभाएं कीं। कहा, समाजवादियों ने भाजपा को अयोध्या समेत अवध में हराया है। बिहार की जनता भाजपा को मगध में हराएगी। पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है, इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। नई सरकार में नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को नवादा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी कौशल यादव, जमुई विस से शमशाद आलम, बांका जिला के बेलहार विस में चाणक्य प्रकाश, भागलपुर के नाथनगर विस क्षेत्र में शेख जियाउल हसन के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा, भाजपा के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ने किसानों व नौजवानों को धोखा दिया है। इस चुनाव में बिहार की जनता केंद्र की भाजपा सरकार के 10 साल और बिहार में एनडीए सरकार के 20 वर्षों का हिसाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार के बजट की लूट की है। बिहार से भाजपा का बंडलराज खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि बिहार के चुनाव में जनता के बीच तेजस्वी यादव को सीएम बनने को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब से सरकार में आई है उसने महंगाई व बेरोजगारी को बहुत बढ़ा दिया है। सपाई समाजवादी लोग भाजपा को यूपी में 2027 में हराएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed