Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big sale on Karwachauth.

Karwachauth: करवाचौथ पर खूब बिके मंगलसूत्र, ब्रेसलेट और प्रीमियम रेंज की घड़ियां

Sun, 20 Oct 2024 12:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Oct 2024 12:15 AM IST
सार

करवाचौथ पर एक से तीन लाख रुपये तक के मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खूब पसंद किए गए। 2500 से 10 हजार तक की डिजाइनर पायलों की खूब मांग रही जबकि 30 हजार से शुरू होने वाली प्लेटिनम रिंग भी खूब बिकी हैं।

विज्ञापन
Big sale on Karwachauth.
- फोटो : Istock

विस्तार

करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजारों में खूब रौनक रही। सराफा से लेकर साड़ी बाजार तक और गिफ्ट आइटम से लेकर बर्तन व चूरा-गट्टा की दुकानों तक खूब भीड़ रही। मेहंदी से लेकर मेकअप के लिए महिलाएं खूब जुटीं। ज्वैलरी शॉप पर पतियों ने जहां अपनी पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खरीदे तो वहीं साड़ी की दुकानों पर महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ियां खरीदीं। पत्नियों को उपहार देने के लिए एनालॉग व प्रीमियम रेंज की घड़ियां भी खूब बिकीं।

विज्ञापन

जुगल किशोर ज्वैलर्स के राजन रस्तोगी बताते हैं कि एक से तीन लाख रुपये तक के मंगलसूत्र और ब्रेसलेट खूब पसंद किए गए। 2500 से 10 हजार तक की डिजाइनर पायलों की खूब मांग रही जबकि 30 हजार से शुरू होने वाली प्लेटिनम रिंग भी खूब बिकी हैं। हजरतगंज स्थित प्रीमियम घड़ियों के शोरूम के मैनेजर प्रियदर्शन निगम ने बताया कि पिछले दो दिनों में 10-15 हजार की रेंज की लेडीज एनालॉग घड़ियां भी खूब बिक रही हैं। हालांकि, प्रीमियम रेंज में उनके पास 1-7 लाख तक की घड़ियां हैं। एक ग्राहक ने 12.5 लाख की प्रीमियम रेंज की लेडीज घड़ियां खरीदी हैं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें - करवा चौथ पर इतराया शहर का बाजार, 150 करोड़ की हुई साड़ियों की बिक्री, चांदी के साथ बिके सोने के करवे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - करवाचौथ: इस समय लखनऊ में निकलेगा चांद, ये है पूजा का मुर्हूत, गजकेसरी के साथ, बुधादित्य और शश योग  

 

12 लाख में सोने का तो डेढ़ लाख में बिका चांदी का करवा
करवाचौथ को लेकर सोने का करवा 12 लाख तो चांदी के करवा डेढ़ लाख रुपये तक में बिके। चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अदीश कुमार जैन ने बताया कि पिछली बार शुक्र डूबा होने की वजह से इस दफा पहली बार करवा पूजने वाली विवाहिताओं ने खूब शौक से चांदी व सोने के करवा खरीदे। शनिवार को सोने का करवा 12 लाख रुपये में बिका है। आलमबाग के आरके ज्वैलर्स के राजीव गुप्ता ने बताया कि 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की रेंज में चांदी के करवा भी खूब बिके। हजरतगंज के बर्तन दुकानदार विकी गुप्ता बताते हैं कि पीतल के 500 से 1500 रुपये तक के करवा की मांग सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed