{"_id":"5dfd9bf08ebc3e87ad58a417","slug":"big-revealing-of-bjp-mla-nand-kishore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक नंद किशोर का बड़ा खुलासा, 'चेयरमैन पति ने दी थी मेरी हत्या की सुपारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक नंद किशोर का बड़ा खुलासा, 'चेयरमैन पति ने दी थी मेरी हत्या की सुपारी'
Sat, 21 Dec 2019 09:43 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन व उनके पति पर पलटवार किया। कहा कि वे पालिका परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने विधायक पर झूठे आरोप लगाए हैं।
विधायक की ओर से उनके प्रतिनिधि ललित शर्मा ने लिखित में कहा कि चेयरमैन रंजीता ने जो आडियो क्लिप मीडिया को दिया है उसमें कहीं भी विधायक गुर्जर का नाम नहीं है।
उन्होंने कहा, क्षेत्रीय लोगों की मांग पर गाजियाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से नगर पालिका परिषद में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी। सांसद के पत्र पर हुई जांच में लोकायुक्त ने 300 करोड़ का भ्रष्टाचार होना पाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक युवती से सामूहिक दुराचार के मामले में भी चेयरमैन के पति मंनोज धामा को गिरफ्तारी का भय सता रहा है। धामा पर पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल के भाई पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है।

Trending Videos
विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि मनोज धामा ने बदमाशों को 30 लाख रुपये में विधायक नंद किशोर गुर्जर की हत्या की सुपारी दी थी, इसमें से पांच लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। क्षेत्र में दहशत कायम करने के लिए वे सरकारी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।