फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big protest of lawyers in Lucknow over lathicharge in Hapud.

वकीलों का प्रदर्शन: ट्रैफिक पुलिस ने लगवाया जाम,कहीं एंबुलेंस में मरीज तो कहीं बस में सवार यात्री हुए बेहाल

Mon, 04 Sep 2023 12:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Sep 2023 12:54 PM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया गया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Big protest of lawyers in Lucknow over lathicharge in Hapud.
बैरीकेडिंग कर वकीलों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही ने सोमवार को शहर में जाम लगवा दिया। आम जनता दो घंटे तक इसमें पिसती रही। बीते दिनों हापुड़ में हुई घटना के विरोध में वकीलों की ओर से प्रदर्शन किए जाने की पहले से जानकारी होने के बावजूद ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किया गया। ऐसे में जब दोपहर को प्रदर्शन के लिए अधिवक्ता कचहरी से निकले तो ट्रैफिक पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। फिर अचानक जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक परिवर्तन कर दिया गया। इससे चारों तरफ जाम लगा रहा। परिवर्तन चौक, कैसरबाग, शहीद स्मारक रोड व हजरतगंज समेत अन्य इलाकों में वाहनों के पहिये थम गए।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार कचहरी से निकलकर अधिवक्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे से शहीद स्मारक रोड की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इन्हें रोका। वकीलों की नारेबाजी बढ़ती देखकर पुलिसकर्मियों ने शनि मंदिर की ओर जाने वाले तिराहे पर भी बैरिकेडिंग कर दी और वाहनों को परिवर्तन चौक की तरफ मोड़ दिया। डालीगंज से आने वाले वाहन रोक दिए जाने से परिवर्तन चौक पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन


उधर, कैसरबाग से स्वास्थ्य भवन की ओर आने वाले वाहनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। इससे गलियों में वाहनों की कतार लग गई। सिटी स्टेशन के पास भी वाहन रेंगने लगे। स्कूलों की छुट्टी के बाद हालात और बुरे हो गए। जाम में गाड़ियां फंसने से सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं परेशान रहीं। इससे पहले सुबह 10:30 बजे पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाम लगने से काफी देर तक वाहनों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से डायवर्जन करना उचित नहीं था
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यव्स्था उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दोपहर 12 बजे वकीलों का मार्च था। तब थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। अनावश्यक रूप से सुबह से डायवर्जन करना उचित नहीं था। बैरिकेडिंग लगाए गए थे, लेकिन वे खुले थे।


वकीलों ने नहीं किया अदालती काम
हापुड़ की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर राजधानी के वकीलों ने सोमवार को अदालती कार्य नहीं किया। लखनऊ बार के महासचिव के नेतृत्व में सीएम को डीएम के जरिये ज्ञापन देकर हापुड़ के डीएम-एसपी का तुरंत स्थानांतरण किए जाने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसवालों पर केस दर्ज करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तुरंत लागू करने व घायलों को मुआवजे की मांग की। वकीलों ने धरने के बाद बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि बार काउंसिल के आह्वान पर वकील मंगलवार को मुख्य सचिव और पुलिस प्रशासन का पुतला रुकेंगे तथा काम नहीं करेंगे। हड़ताल की पहले से जानकारी के चलते ज्यादातर वादकारी कोर्ट नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed