फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big problem in recruitment in samooh G.

जानें, क्या है 75 हजार भर्तियों पर बड़ी मुश्किल

Tue, 10 Feb 2015 01:30 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Big problem in recruitment in samooh G.

कई विभाग समूह ‘ग’ में वर्षों से खाली पदों की भर्तियां दबाए रहे। अब सरकार ने भर्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया तो वे रिक्तियां बताने के बाद उसकी भर्ती से जुड़ी जरूरी सूचनाएं नहीं दे रहे हैं। इससे आयोग भर्ती की कार्यवाही को रफ्तार नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद विभागों से कई बार रिक्त पदों की सूचनाएं मांगी जा चुकी हैं। कई बार समय भी दिया गया। बात बनती नजर नहीं आई तो पिछले दिनों मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर समूह ‘ग’ की भर्तियों की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन


तब तक विभागों की ओर से करीब 75 हजार रिक्त पदों की जानकारी दी गई थी, लेकिन तमाम विभागों ने उससे जुड़ी नियमावली व आरक्षण समेत अन्य सूचनाएं तब भी नहीं दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला था कि विभागों ने रिक्तियों की सूचनाएं तक नहीं बताई थीं। समूह ग के करीब सवा दो लाख पद खाली बताए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने विभागों को 31 जनवरी तक रिक्त पदों का ब्यौरा, उससे जुड़ी नियमावली व अन्य सूचनाएं आयोग को उपलब्ध कराने को कहा था।

बड़े पदों पर नहीं मिल पा रही है जानकारी

Big problem in recruitment in samooh G.

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभागों से कम रिक्तियों वाले टर्नर, फिटर, लैब असिस्टेंट जैसे पदों की सूचनाएं ही आ रही हैं। बड़े पद व अधिक संख्या वाली रिक्तियों की सूचनाएं विभाग नहीं दे रहे हैं।

विभागों में पंचायतीराज अधिकारी, ग्राम्य विकास अधिकारी, नायब तलसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, मनोरंजन कर निरीक्षक, विपणन निरीक्षक व सहकारिता के काफी पद खाली हैं।

लेकिन इनकी भर्तियां शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। सचिवालय के सुरक्षा दल और कंप्यूटर सहायक की भर्ती भी आयोग के दायरे में है।

आयोग को इनसे जुड़ी सूचनाएं भी नहीं मिल रहीं। इसकी वजह से रिक्तियों के बावजूद विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे बेरोजगार युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed