फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big industrialists are appreciating the policies of CM Yogi adityanath with an open heart

बड़े उद्योगपति सीएम योगी की कर रहे सराहना, जर्मन जूता कंपनी आई आगरा तो आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखी ये बात...

Fri, 06 Nov 2020 03:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
big industrialists are appreciating the policies of CM Yogi adityanath with an open heart
आनंद महिंद्रा और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश को 'उद्यम प्रदेश' बनाने के लिए लगातार काम कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की बड़े उद्योगपति खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। बीते दिनों जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने चीन से अपना कारोबार समेट उत्तर प्रदेश के आगरा में नई यूनिट शुरू की तो 'महिंद्रा समूह' के मुखिया प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसे बूंद-बूंद एकत्र होकर 'अच्छी बाढ़' के रूप में तब्दील होने का संकेत बताया। 
विज्ञापन


'चीन से आगरा शिफ्ट हुई जर्मन जूता कंपनी' के समाचार को शेयर करते हुए महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि 'The first few drops, which turn into a trickle, then a strong flow and finally a flood. Let’s make sure we do nothing to prevent this ‘good’ flood of investment. It’s a huge opportunity.  I hope @investindia can catalyse this...
विज्ञापन


बकौल महिन्द्रा, जर्मन कंपनी का चीन से आगरा आना, ताजे पानी की छोटी-छोटी बूंदों जैसा है। धीरे-धीरे ये बूंदे पतली धार का रूप लेगी और फिर एक तेज धार वाले विकास के रूप से होते हुए बाढ़ में परिवर्तित होंगी। निवेश और विकास की इस 'अच्छी बाढ़' को ऐसे ही आने देना चाहिए। इन्वेस्ट इंडिया इस काम में उत्प्रेरक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस ट्वीट पर तमाम लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

बता दें कि, कोरोना वायरस महामारी के बीच जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेलेक्स ने उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी जूता बनाने की दो यूनिट शुरू की हैं। अभी तक कुल 2000 लोगों को इन यूनिट में रोजगार मिला है। वॉन वेलेक्स कंपनी अभी यूपी की तीन परियोजनाओं में लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

कंपनी का दावा है कि इससे 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। जबकि यूनिट्स सालाना 50 लाख जोड़े जूते का उत्पादन करेंगी। इन यूनिट की स्थापना एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क आगरा में भारत के इआट्रिक इंडस्ट्रीज ग्रुप के साथ साझेदारी में की गई है।

इन दोनों यूनिट में कुल 2,000 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं तथा 50 लाख जोड़ी जूतों की सलाना उत्पादन क्षमता है। कोविड-19 के बाद के कालखंड में यूपी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें मात्र पांच माह के अल्प समय में निवेश-प्रस्ताव क्रियान्वित होकर उत्पादन भी प्रारम्भ हो गया है।

वॉन वेलेक्स द्वारा 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जेवर (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में दिसंबर 2020 तक एक नई उत्पादन इकाई स्थापित किए जाने की संभावना है, जबकि कोसी-कोटवान, मथुरा में 7.5 एकड़ में एक और विनिर्माण यूनिट प्रस्तावित है।
 

ईओडीबी रैंकिंग में लगाई है लंबी छलांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश फ्रेंडली नीतियों के चलते राज्य और संघ शासित प्रदेशों की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) रैंकिंग में इस बार उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। वह रैंकिंग में 10 पायदान उछलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ऐसा करने में उसने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान जैसे कई प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ा है। इस रैंकिंग में यूपी अब केवल आंध्र प्रदेश से पीछे है। औद्योगिक जगत की जरूरत के अनुसार जरूरी बदलावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता जगजाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed