फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big employment opportunity for Lucknow University students

Lucknow News: लविवि के विद्यार्थियों के लिए रोजगार का बड़ा मौका

Fri, 23 Jan 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Big employment opportunity for Lucknow University students
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) कंपनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के माध्यम से कंपनी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से ग्रेजुएट कॉमर्शियल ट्रेनी पद के लिए पैन इंडिया पोस्टिंग के आधार पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को वित्त व लेखा संचालन, जीएसटी, टीडीएस सहित कराधान गतिविधियां, साइट प्रशासन, खरीद व सामग्री प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों में सहयोग, एमआईएस रिपोर्टिंग तथा आंतरिक समन्वय जैसे कार्य सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


ये है आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता व पात्रता

बीकॉम, बीबीए, बीबीएम, बीएससी (गणित, सीएस, सांख्यिकी) और बीए (मटेरियल मैनेजमेंट) के अंतिम वर्ष के पूर्णकालिक स्नातक छात्र आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थियों के स्नातक (चौथे सेमेस्टर तक) तथा कक्षा 10 और 12 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए और कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए। जन्म तिथि 1 जुलाई 2003 से 30 जून 2008 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से 3.57 लाख रुपये होगा सालाना पैकेज
चयनित अभ्यर्थियों को तीन लाख रुपये प्रति वर्ष तथा 3.57 लाख रुपये प्रति वर्ष (प्रोजेक्ट साइट आधारित) सीटीसी के साथ प्रशिक्षण और करियर विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


सिर्फ आज है आवेदन का मौका

आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। इस दिन रात 11:30 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के सीपीसी अनुभाग पर उपलब्ध है।

यहां से भरे ऑनलाइन फॉर्म

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdf3rg_4ze_g2lcFlCmbRcEuNQaFaktkYsw1wBIbZjgt-Ixyw/viewform?usp=sharing&ouid
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed