फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big decision on medical college counseling.

यूपी सरकार कराएगी निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग

Sun, 21 Aug 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 21 Aug 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
 Big decision on medical college counseling.

प्रदेश सरकार निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए खुद काउंसलिंग कराएगी। यह काउंसलिंग भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के साथ ही होगी। सरकार ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हर साल प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अपनी अलग से प्रवेश परीक्षा कराते थे। लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने नीट के जरिये ही निजी कॉलेजों को भी अपने यहां दाखिले लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार भी अपनी अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं करा रही है। अब सरकार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

 Big decision on medical college counseling.

काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट (https://kgmu.org) पर शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण 30 अगस्त तक किए जाएंगे। इसमें पंजीकरण करने वालों को ही काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग सितंबर के पहले हफ्ते में होगी। काउंसलिंग के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बना दी गई है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चन्द्र्र पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने नीट की मेरिट लिस्ट से दाखिले के साथ ही एक साथ काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार के इस निर्देश को मान लिया है। इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब निजी कॉलेजों को भी सरकारी काउंसलिंग के जरिये दाखिले मिलेंगे।

अगले हफ्ते तय हो जाएगी निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस

 Big decision on medical college counseling.
प्रतीकात्मक फोटो

निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की फीस का निर्धारण अगले सप्ताह हो जाएगा। फीस कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में कई कॉलेजों की फीस पर विस्तार से मंथन किया। तीन-चार दिनों में कई कॉलेजों की फीस फाइनल होने की उम्मीद है।

फीस कमेटी ने दूसरे प्रदेशों के मेडिकल कॉलेजों की फीस का भी अध्ययन किया है। दरअसल, प्रदेश सरकार इस बार निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की फीस तय करने में जुटी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि निजी कॉलेजों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। इस बार तीन शैक्षिक सत्रों के लिए फीस तय की जा रही है।

इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने निजी कॉलेजों से फीस निर्धारण के लिए प्रस्ताव मांगे थे। मेडिकल कॉलेजों के खर्चे व आमदनी को देखने के बाद ही फीस कमेटी कॉलेजों की अलग-अलग फीस तय करेगी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि अगले हफ्ते तक फीस तय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed