{"_id":"63997391b00b54096c0e2506","slug":"big-changes-are-possible-in-police-department-before-nikay-chunav-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव संभव, कई अफसरों को तैनाती का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव संभव, कई अफसरों को तैनाती का इंतजार
Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
यूपी में निकाय चुनाव से पहले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कई अफसरों को तैनाती मिल सकती है। एसपी रैंक के अफसरों तक में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव होने की आहट है। इसमें एडीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अफसरों के तबादलों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल इस महीने के आखिर में प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यानी निकाय चुनाव से पहले प्रयागराज को नया एडीजी मिलना तय है। इसके अलावा कई अधिकारी अब भी प्रतीक्षारत हैं। इसमें डीजी रैंक के आशीष गुप्ता, एडीजी रैंक के जीके गोस्वामी, डीआईजी रैंक के अफसर अनंत देव और एसपी रैंक के चार अफसर अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां के पुलिस कप्तान बदले जाने हैं। इसमें 2017 बैच के आईपीएस अफसरों की तैनाती भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि शीर्ष स्तर पर तबादलों को लेकर चर्चा भी हो चुकी है, लेकिन उसका नतीजा नहीं निकला। आज शाम को इस पर दोबारा मंथन हो सकता है। अब देखना है कि कौन अधिकारी कहां भेजा जाता है।
विज्ञापन