फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big accident in a factory in Bahraich.

बहराइच की स्टील फैक्ट्री में हादसा: क्रेन टूटने से नीचे दबकर एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 28 Sep 2021 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Sep 2021 11:39 AM IST
सार

बहराइच की एक स्टील फैक्ट्री में हादसा होने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Big accident in a factory in Bahraich.
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के आसाम रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में क्रेन टूटने से हड़कंप मच गया। अचानक टूटे क्रेन के नीचे पांच मजदूर दब गए जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक घायल मजदूर का इलाज बहराइच अस्पताल में चल रहा है। घटना को छुपाने के लिए पांच घंटे तक मिल प्रबंधन ने किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड पर सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से स्टील फैक्ट्री है। इसमें पारस ब्रांड की टीएमटी सरिया बनाने का काम होता है जिसमें सैकड़ो मजदूर काम करते है। सरिया मिल में काम करने के दौरान मंगलवार की भोर लगभग चार बजे अचानक क्रेन टूट गई। जिससे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।
विज्ञापन


आसपास के मजदूर तो बाहर निकल गए, लेकिन पांच मजदूर उसी में दबे रहे। काफी मशक्कत के बाद क्रेन को हटाया गया। क्रेन हटने के बाद उसके नीचे दबे बिहार राज्य के निवासी संजय पुत्र केशावर ढोल बजवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र, राहुल कुमार पुत्र श्याम सुंदर, दुर्गेश पुत्र राजेन्द्र (जोकि सभी बिहार राज्य के ही है,) व अमेठी निवासी मोहम्मद हसनैन पुत्र जमी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए तीन लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।


पत्रकारों को भी धमकाया: हादसे के बाद सुबह से ही फैक्ट्री पर पत्रकार पहुंचने लगे थे। यहां पर पत्रकारों और पुलिस को घुसने से रोक दिया गया। आलाधिकारियों के हस्तक्षेप पर फैक्ट्री के अंदर जाने की अनुमति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed