{"_id":"6575f7026786451738048576","slug":"bhupendra-singh-choudhary-said-do-not-fall-into-politics-make-weak-booths-strong-by-extension-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नेतागिरी में ना पड़ें, कमजोर बूथ को मजबूत बनाएं विस्तारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, नेतागिरी में ना पड़ें, कमजोर बूथ को मजबूत बनाएं विस्तारक
Sun, 10 Dec 2023 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:06 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विधानसभा विस्तारक क्षेत्र में जाकर संगठन को कमजोर बूथों पर मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि विस्तारक नेतागिरी और प्रत्याशी चयन के चक्कर में ना पड़ें बल्कि अनुशासित कार्यकर्ता का परिचय दें।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विधानसभा विस्तारक क्षेत्र में जाकर संगठन को कमजोर बूथों पर मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि विस्तारक नेतागिरी और प्रत्याशी चयन के चक्कर में ना पड़ें बल्कि अनुशासित कार्यकर्ता का परिचय दें। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को राजधानी में शुरू हुआ।
विज्ञापन
नहरिया स्थित एक समारोह स्थल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विस्तारक प्रदेश नेतृत्व से लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ इकाई के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते है। विस्तारक संगठन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूत कड़ी भी हैं। उन्होंने कहा कि विस्तारक का कार्य अनुशासन और चरित्र का निर्माण है।
विज्ञापन
महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक रचना और बूथ कार्य विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित व अनुशासित विस्तारक लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों में नेपथ्य में रहकर प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हैं। प्रत्येक विस्तारक अपने कार्य क्षेत्र में संगठन के प्रत्येक अभियान तथा कार्यक्रम में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जुट कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तारकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विस्तारकों के परिश्रम से प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पार्टी को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीन क्षेत्रों में 225 विस्तारकों की फौज चुनाव प्रबंधन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मोदी की गारंटी ही चलेगी
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनाव प्रबंधन विषय पर आधारित सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी ही चलेगी। विस्तारक योजना की केंद्रीय टोली के सदस्य श्याम महाजन ने विस्तारक की भूमिका और उनकी ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला को अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय राय, उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, राजीव मिश्रा और अवध के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।