{"_id":"ae36df0bb7e162d2534d626d73825522","slug":"bhojpuri-mahotsava-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में भोजपुरी गीतों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में भोजपुरी गीतों ने बांधा समां
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 May 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक से अभिनेता और उसके बाद सांसद बने भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की गवनई सुनने के लिए शौकीन शाम से पहले ही पांडाल में डटे हुए थे।
विज्ञापन
बादलों की लुकाछिपी और रह-रह कर चलते पछुआ झोकों के बीच मंच पर जै गंगा मइया कहकर उतरे गायक को देख सबकुछ मानो ठहर सा गया।
मंच पर मनोज तिवारी और उनके हाथ में माइक देख पीछे तक खचाखच भरा पांडाल कुर्सियों से उठकर खड़ा हो गया।
गोमतीनगर एसएनए में चल रहे भोजपुरी महोत्सव की दूसरी शाम का आकर्षण रविवार को भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने अपने हिट सांग इंटरनेशन लिट्टी चोखा जो खइलस ना पइलस धोखा..सुनाकर चुराया।
डिमांड पर मनोज ने निमिया की डारी मैय्या डालेला झुलनवा.. भी सुनाया।
लेकिन तीन गाने सुनाने के बाद उन्होंने यहां से रुखसती की। इससे पहले यहां मंच पर समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और अन्य पदाधिकारियों ने मनोज तिवारी, डीजीपी एएल बनर्जी, डा. उमेश चंद्रा, डा. अशोक कुमार यादव, डा. जी. खान, वरिष्ठ पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी, अमन अग्रवाल को समाज की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन