फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhasha university vc on leave till 23 october

भाषा यूनिवर्सिटी के वीसी 23 तक अवकाश पर

Sat, 17 Oct 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
bhasha university vc on leave till 23 october
भाषा यूनिवर्सिटी के वीसी 23 तक अवकाश पर
विज्ञापन

रजिस्ट्रार को कुलपति व वित्त अधिकारी का भी चार्ज
परीक्षा नियंत्रक और प्रॉक्टर समेत कई अधिकारी बदले
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने अंतत: स्वीकार कर लिया है कि वह लंबी छुट्टी पर हैं। उन्होंने कुलपति और वित्त अधिकारी का कार्यभार रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद को दे दिया है। साथ ही इसकी सूचना भी राजभवन भेज दी है।
तमाम आरोपों और चर्चाओं के बीच प्रो. माहरुख मिर्जा 30 सितंबर को अवकाश पर चले गए थे, जिसे ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह चर्चा थी कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रो. मिर्जा अवकाश पर गए हैं। लेकिन उन्होंने इसका कारण अपनी पत्नी की बीमारी बताया था। कई दिन बाद बृहस्पतिवार को वो विवि के स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से शामिल हुए थे। साथ ही बलरामपुर अस्पताल के साथ एमओयू की भी बात कही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को विवि की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि प्रो. मिर्जा 23 अक्तूबर तक अवकाश पर हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार को अपना कार्यभार सौंपा है। साथ ही वित्त अधिकारी के छुट्टी पर होने के कारण उनका कार्यभार भी रजिस्ट्रार को दिया है। अभी तक कुलपति का काम प्रो. एहतेशाम अहमद देख रहे थे। बता दें कि प्रो. मिर्जा का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। 24-25 अक्टूबर को विवि में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने परीक्षा नियंत्रक का काम डॉ. तनवीर खादिजा को, प्रो. संजीव कुमार त्रिवेदी व डॉ. अभय कृष्ण, डॉ. शावेज अली सिद्दीकी उप परीक्षा नियंत्रक, प्रो. एसएसए अशरफी को प्रॉक्टर, डॉ. प्रवीण कुमार राय को संपति अधिकारी, डॉ. ततहीर फातिमा को लाइब्रेरी प्रभारी बनाया है। डॉ. प्रियंका सूर्यवंशी को रीडिंग रूम का चार्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed