पहले ही राउंड में बीजेपी की ताबड़तोड़ बैटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मोदी की लहर का पूरा अंदाजा पहले से ही मिल रहा था। जब काउंटिंग शुरू हुई तो शुरुआती 36 में से 23 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया।
शुरुआती दौर में नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हरिसाक्षी महाराज, वरुण गांधी, मेनका गांधी, हेमा मालिनी जैसे कद्दावर नेता आगे थे।
जबकि, अरविंद केजरीवाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, जयंत चौधरी, शाजिया इल्मी, राजबब्बर जैसे बड़े नाम पीछे रहे।
राजनाथ की रफ्तार कायम
राजधानी के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी के प्रत्याशी पहले राउंड की समाप्ति के बाद बढ़त की ओर थे। लखनऊ में राजनाथ सिंह और मोहनलाल गंज में कौशल किशोर क्रमश: कांग्रेस की रीता जोशी बहुगुणा और बसपा के आरके चौधरी से आगे चल रहे थे।
पहले राउंड की समाप्ति पर राजनाथ सिंह सिंह कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी से करीब 56 हजार वोटों से आगे हैं। राजनाथ् ने जो रफ्तार पकड़ है उसे वे लगातार कायम रखे हुए हैं।
बसपा के नकुल दुबे 898, सपा के अभिषेक मिश्र को 675 और जावेद जाफरी 322 वोट मिले। दूसरी ओर मोहनलाल गंज में पहले राउंड के बाद कौशल किशोर बीजेपी ने 4066 वोट पाए। आरके चौधरी ने 1662 वोट, सपा की सुशील सरोज 1636 वोट पाए थे।