फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharthapur boat accident: Rescue team achieves another success on seventh day

भरथापुर नाव हादसा: रेस्क्यू टीम को सातवें दिन दो शव मिले, लापता हुए 11 साल के बच्चे का भी शव बरामद

Tue, 04 Nov 2025 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बिछिया (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, बिछिया (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Nov 2025 06:23 PM IST
सार

बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए सातवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम को दो शव बरामद हुए।

विज्ञापन
Bharthapur boat accident: Rescue team achieves another success on seventh day
रेस्क्यू टीम ने 11 साल के बच्चे का शव बरामद किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के बिछिया थाना के सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के घने जंगलों के बीच बसे भरथापुर गांव में छह दिन पूर्व हुए नाव हादसे में आठ लोग लापता थे। लगातार रेस्क्यू के बाद रविवार को दो शव घाघरा नदी के डाउन स्टीम में बरामद हुए थे। इसके बाद सोमवार को कोई शव नहीं मिला।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को सातवें दिन शाम 4 बजे भरथापुर नाव हादसे में लापता एक और शव बरामद हुआ है। मंगलवार को दोपहर एक बजे थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया के धर्मपुर रेतिया गांव के सामने घाघरा नदी में 11 वर्षीय शिवम का शव मिला। उसके बाद शाम 4:30 बजे लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के बोकरिहा गांव के पास घाघरा नदी के पास एक बच्ची कोमल (05) पुत्री पंचम  का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाना सुजौली पुलिस टीम को सूचित किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची मटेरा थाना क्षेत्र के दाड़े पुरवा गांव की रहने वाली थी वह भरथापुर अपने अपनी नानी सोनापति के यहां जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed