फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Ratna to Advani: CM Yogi said - This decoration is a respect for Advani ji's spirit of 'Nation First'

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न: सीएम योगी बोले- यह अलंकरण आडवाणी जी के 'राष्ट्र प्रथम' की भावना का सम्मान

Sun, 31 Mar 2024 01:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Bharat Ratna to Advani: CM Yogi said - This decoration is a respect for Advani ji's spirit of 'Nation First'
लालकृष्ण आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर सीएम योगी ने लिखा कि 'मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज 'भारत रत्न' से विभूषित होने पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं हम सभी के मार्गदर्शक, पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई! यह अलंकरण उनकी लोक-निष्ठा, 'राष्ट्र प्रथम' की भावना एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदानों का सम्मान है'।
विज्ञापन

 



शनिवार को हुआ था समारोह
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह के अलावा कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मरणोपरांत प्रदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed