{"_id":"594b62ad4f1c1b204a8b47fb","slug":"bharat-petroleum-corporation-cancelled-dealership-of-5-petrol-pumps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिवाइस लगार पेट्रोल चोरी करने वाले पंपों पर पहली बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइस लगार पेट्रोल चोरी करने वाले पंपों पर पहली बड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
डिस्पेंसर यूनिट में डिवाइस लगाकर पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए पंपों पर कंपनियों ने पहली बड़ी कार्रवाई की। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को ऐसे चार पंपों तो आईओसीएल ने एक पंप की डीलरशिप निरस्त कर दी।
विज्ञापन
कंपनियों ने इन पंपों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिन पंपों को कंपनियों ने अपने कब्जे में लिया है उनमें दो राजधानी के तो बाराबंकी, बहराइच और कन्नौज का एक-एक पंप शामिल है। वहीं राजधानी के छह पंपों का डीलरशिप एग्रीमेंट निरस्त किया गया है। इनका मामला कोर्ट में होने से कंपनियों ने इन्हें कब्जे में नहीं लिया।
विज्ञापन
इनकी निरस्त हुई डीलरशिप
बीपीसीएल : लखनऊ में आशियाना पकरी पुल के समीप स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन सहित बाराबंकी का नंदलाल वेदप्रकाश, बहराइच का मोदी फिलिंग सेंटर और कन्नौज जिले का बीएम मोटर्स पंप।
विज्ञापन
आईओसीएल : मिश्रा ऑटोमोबाइल अलीगंज।
इनका एग्रीमेंट निरस्त
ब्रिज ऑटोमोबाइल गोमतीनगर, लालता प्रसाद मेडिकल कॉलेज, लालता प्रसाद सीतापुर रोड, मान फिलिंग स्टेशन डालीगंज, शिवनारायण कैंट, लखनऊ फिलिंग स्टेशन ठाकुरगंज। इनका केस निपटारा होने के बाद ही ओनरशिप ली जाएगी।
Trending Videos
एसटीएफ ने पकड़ा था घटतौली का खेल
डेमो पिक
बीपीसीएल कंपनी के चीफ मैनेजर पब्लिक रिलेशन सुंदराजन ने बताया कि 27 अप्रैल को एसटीएफ ने लखनऊ के सात पंपों पर एक साथ छापेमारी कर डिस्पेंसर मशीन में रिमोट डिवाइस लगा कर घटतौली का खेल पकड़ा था।
बीपीसीएल कंपनी ने इसके बाद अपने स्तर पर प्रदेश के कई जिलों में संबद्धता के आधार पर संचालित पंपों की जांच पड़ताल शुरू की थी। इस दौरान मई में आशियाना स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन की दो मशीनों में डिवाइस, चिप व टैंपरिंग पकड़ी गई।
इसके बाद इसका संचालन बंद कर मशीनों को सीज कर दिया गया था। कंपनी स्तर से हुई जांच पड़ताल में 11 पंपों पर मशीनों में छेड़खानी कर घटतौली किए जाने की गड़बड़ी पकड़ में आई थी।
छह पंपों पर एसटीएफ ने कार्रवाई की थी। इनपर एफ आईआर के कारण मामला कोर्ट में चला गया। इनका डीलरशिप एग्रीमेंट निरस्त कर दिया गया है। इनके केस का निपटारा होने के बाद ही ओनरशिप लिया जाएगा। वहीं आईओसी ने भी कार्रवाई करते हुए ऑटोमोबाइल अलीगंज की डीलरशिप निरस्त कर पंप को अपने कब्जे में ले लिया।