{"_id":"68822359d1702a2e5d011a20","slug":"bharat-gaurav-train-will-run-on-13-sep-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1306936-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारत गौरव ट्रेन की 35 प्रतिशत सीटें बुक, 13 सितंबर को जाएगी पुरी, गंगासागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारत गौरव ट्रेन की 35 प्रतिशत सीटें बुक, 13 सितंबर को जाएगी पुरी, गंगासागर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में सीटों की बुकिंग तेजी से हो रही है। 35 प्रतिशत तक सीटें फुल हो गई हैं। यह यात्रा 13 सितंबर से शुरू होगी। पर्यटकों को पुरी कोलकाता गंगासागर यात्रा कराई जाएगी। ट्रेन में स्लीपर व एसी क्लास की बोगियां हैं।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन वाया गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या संचालित की जा रही है। यह यात्रा 22 सितंबर तक चलेगी। यात्रा के दौरान विष्णुपद मंदिर(गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर(उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम(जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर(वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती(अयोध्या) दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 767 सीटें हैं। सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70, स्लीपर की 648 सीटें हैं। इनकी बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। स्लीपर क्लास में पैकेज की दर 18460 रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी में प्रति व्यक्ति 30480 रुपये, सेकेंड एसी में प्रति व्यक्ति 40300 रुपये प्रति व्यक्ति है।