फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Bhajan related to Pran Pratishtha released by Shriram Janmbhoomi teerth kshetra.

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा पहला भजन रिलीज, टेंट से उठकर भवन में जा रहे श्रीराम के स्वागत पर है आधारित

Wed, 27 Dec 2023 03:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा भजन रिलीज कर दिया गया है। इसे हजारों लोग देख रहे हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Bhajan related to Pran Pratishtha released by Shriram Janmbhoomi teerth kshetra.
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा पहला भजन 'भवन आए हैं श्रीराम' रिलीज किया है। इसके गायक कन्हैया मित्तल और गीतकार मृत्युंजय कुमार हैं। संगीतकार अर्पित हैं। टेंट से उठकर भवन में जा रहे श्रीरामलला के स्वागत पर यह भजन आधारित है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संघर्ष से जुड़े कई गीत व भजन पहले से ही अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। लेकिन मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद का कोई भजन अब तक नहीं आया था। रामभक्त इसका काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस भजन के रिलीज होने से भक्तों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


भजन के बोल
मिट्टी से चौका लीपो तुम, वंदनवार सजाओ
भांति-भांति के व्यंजन रखकर, प्रभु को भोग लगाओ
मुग्ध मगन हो नृत्य करो तुम, छोड़ के सारे काम
भवन में आए हैं श्रीराम, अवध में आए हैं श्रीराम।

अखियां जो वर्षों से प्यासी, उसकी प्यास बुझाओ
केवट ने जैसे पग धोए, नैनन जल बरसाओ
भवसागर को पार करो तुम लेकर उनका नाम
भवन में आए हैं श्रीराम, अवध में आए हैं श्रीराम

द्वार पे रंगोली सजाकर, उसपर दीप जलाओ
पीढ़े पर बिठाकर प्रभु को, खुद सबरी बन जाओ
तीन लोक में सबसे सुंदर रामलला का धाम
भवन में आए हैं श्रीराम, अवध में आए हैं श्रीराम

सरयू जी के पावन जल में पुष्प लिए नर-नारी हैं
साधु राजा खड़े हैं, स्वागत की तैयारी है
रामलला की चरण धूल का नहीं है कोई दाम
भवन में आए हैं श्रीराम, अवध में आए हैं श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed