फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bhabhi capture her nanad in room

भाभी ने ननद को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 23 Feb 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
bhabhi capture her nanad in room
लखनऊ। आलमबाग थानाक्षेत्र के प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा में रहने वाली युवती को उसकी भाभी ने कमरे में बंधक बना लिया। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने उसे मुक्त कराया। इसके बाद आरोपी भाभी को हिरासत में लेकर आलमबाग थाने पहुंचा दिया। जहां पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आलमबाग के प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा की अनीता के मुताबिक उसका पति राजकरन है। वह अपने पिता के घर पर गढ़ी कनौरा में पति केसाथ रहती है। उसकी मकान में उसकी भाभी सुनीता भी रहती हैं। ननद व भाभी में पटती नहीं है। अक्सर विवाद होता रहता है। उसके साथ मारपीट कर घर से भगाने की कोशिश भी की जा चुकी है। तबियत खराब होने के कारण वह रेलवे अस्पताल में अपना इलाज करवाकर घर पर आठ दिन बाद वापस आई। उसको देखने केलिए भांजा गया था। भांजे मनोज को नाश्ता लाने केलिए भेजा था। उसी समय भाई सुधांशु की पत्नी सुनीता ने मारपीट व गाली गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। चाबी लेकर कहीं चली गई।
विज्ञापन

अनीता की चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनीता को मुक्त कराया। पीड़िता के मुताबिक वह अपने पिता द्वारा की गई वसीयत के आधार पर मायके में रहती है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अनीता को मुक्त कराया। उसकी भाभी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed