फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bfarma student died in accident in lucknow

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक, उछल कर पोल से टकराया बी-फार्मा का छात्र, मौत

Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
bfarma student died in accident in lucknow
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार देर रात कॉलेज के हॉस्टल से निकले बी फार्मा के छात्र व उसके जूनियर साथी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे छात्र उछल कर पोल से टकरा गया। हादसे में सिर व जबड़े में गंभीर चोट लगने से छात्र की मौत हो गई। वहीं, साथ में मौजूद जूनियर छात्र घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मऊ के दुबारी मधुबन निवासी मनीष कुमार सिंह (22) ठाकुरगंज स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज से बी फार्मा फाइनल ईयर के छात्र थे। वह कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहते थे। मंगलवार रात ढाई बजे वह जूनियर साथी राजाजीपुरम निवासी विभु के साथ चाय पीने बाइक से निकले थे। बाइक मनीष चला रहे थे। ठाकुरगंज स्थित बंधा रोड कुड़िया घाट के पास पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे मनीष उछलकर डिवाइडर के बीच लगे पोल से टकरा गए। उसके सिर व जबड़े पर गंभीर चोट लगी। वहीं, विभु भी घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। खबर पाकर पहुंचे विभु के परिजन उन्हें ट्राॅमा सेंटर से प्राइवेट अस्पताल ले गए। हादसे के वक्त मनीष ने हेलमेट लगा रखा था या नहीं इसका पता नहीं चल सका है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि उसे हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इतनी रात में किसी जाने की दी अनुमति
मनीष के भाई अश्वनी ने मामले में कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मनीष और विभु रात ढाई बजे कैसे हॉस्टल से निकले और उनको किसने अनुमति दी। हालांकि, कुछ छात्रों ने बताया कि बुधवार को कॉलेज में फंक्शन था, जिसकी तैयारी में सब लगे थे। मनीष व विभु चाय पीने के अलावा कुछ सामान भी लाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम

मनीष पढ़ाई में होशियार थे। उनकी मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पिता किसान हरेंद्र सिंह, मां रानी और दो छोटे अश्वनी और आदित्य हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मनीष का शव लेकर मऊ गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed