{"_id":"6d3e408c494fd5a4c657a14373593ab7","slug":"beware-bsp-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, ताकत झोंकने पहुंच रहे बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, ताकत झोंकने पहुंच रहे बसपाई
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन के दिन लखनऊ में होने वाली सावधान रैली से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।
विज्ञापन
इस रैली में देश भर से लाखों की तादाद में लोगों के जुटने का दावा किया गया है। रैली के लिए दूर के प्रदेशों से बसपा के कार्यकर्ता लखनऊ आने शुरू हो गए हैं।
सोमवार को ही महाराष्ट्र, पांडेचेरी, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंच गए। इस रैली में बसपा उत्तर प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों को भी रखेगी।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि मायावती मुजफ्फरनगर दंगे के कारण ही इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं।
इस दिन न केक कटेगा और न ही कोई सेलिब्रेशन होगा। पार्टी 15 जनवरी को सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय सावधान रैली करने जा रही है।
लोकसभा चुनाव को लेकर यह बसपा की पहली रैली है। बसपा सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की बात करेगी। देश में चल रहे विभिन्न मसलों पर मायावती पार्टी की नीतियों को सभी के सामने रखेंगी।
विज्ञापन
राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली इस रैली में प्रदेश की कानून व्यवस्था, विकास, सांप्रदायिक सद्भाव, भ्रष्टाचार, रोजगार जैसे विभिन्न मुद्दों पर बसपा सुप्रीमो मायावती के बोलने की उम्मीद है।
इस रैली के माध्यम से बसपा अपने राजनैतिक विरोधियों को अब तक हुई रैलियों का जवाब देगी। इसीलिए बसपा ने इसमें पूरे देश से अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने के लिए कहा है।