फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BEO will get promotion on good work.

Promotion: अच्छे काम पर ही बीईओ की पदोन्नति, शासन ने कार्य दक्षता संकेतक व गोपनीय आख्या में किया संशोधन

Tue, 13 Jun 2023 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jun 2023 03:41 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
BEO will get promotion on good work.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के काम का अब समग्र शिक्षा की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए पहले से तय कार्य संकेतक व गोपनीय आख्या के प्रपत्र भाग दो में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार ही सत्र 2023-24 में उनकी पदोन्नति की जाएगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक बीईओ की ओर से संकुल बैठकों, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत अवस्थापना सुविधाओं, प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण आख्या, एआरपी व संकुल शिक्षकों के अनुसार निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, दिव्यांग छात्रों की उपस्थिति, शारदा कार्यक्रम में कुल नामांकन के सापेक्ष छात्रों की संख्या, बजट का व्यय, मान्यता प्रकरणों, डीबीटी से लाभांवित छात्रों की स्थिति, उनकी फोटो अपलोड, मातृत्व व बाल्यकाल देखभाल अवकाश प्रकरणों का निस्तारण, यू-डायल पोर्टल की प्रगति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इनके आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


- बीईओ के कार्यों का विभागीय पर्यवेक्षण भी कराया जाएगा। दो से अधिक ब्लॉक का प्रभार होने पर मूल ब्लॉक के अनुसार मूल्यांकन होगा। इसी आधार पर सीआर लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर इसके अनुसार आगे की कार्यवाही के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed