{"_id":"dbd0a37f3d2cd14c292121c12a26f2df","slug":"beni-slams-modi-mulayam-and-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी, मुलायम और केजरीवाल, तीनों हैं ढपोरशंख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी, मुलायम और केजरीवाल, तीनों हैं ढपोरशंख'
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Feb 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनी प्रसाद वर्मा ने खुद अपनी पार्टी के ही बाबा यानी राहुल गांधी पर सवाल उठाने के बाद दूसरे दलों के नेताओं को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
बेनी ने कहा कि मोदी, मुलायम व केजरीवाल तीनों ही ढपोरशंख हैं।
बेनी के मुताबिक तीनों ही नेता सिर्फ बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, काम नहीं। तीनों ही नेता ऐसे हैं, जिन्होंने सच न बोलने की कसम खाई है।
बकौल बेनी, 'इनकी कथनी व करनी में बहुत अंतर है। एएमयू के छात्रों ने मुलायम सिंह का विरोध करके देश व प्रदेश में एक अच्छा संदेश दिया है।'
सपा और भाजपा में मिलीभगत
बेनी ने कहा कि सपा व भाजपा आपस में मिले हुए हैं। दोनों एक ही दिन रैलियां भी रखते हैं। अभी दो मार्च को फिर रैली करने जा रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि लड़ाई केवल भाजपा व सपा के बीच है।
बेनी के मुताबिक असल में दोनों ही दल जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले कहते थे कि न समर्थन देंगे और न लेंगे, बाद में मुख्यमंत्री बन गए।
विज्ञापन