{"_id":"4af1e8e00b355cdc8b4ee9b19d52dc99","slug":"beni-prasad-verma-takes-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नकली किले से भाषण देते रह जाएंगे मोदी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नकली किले से भाषण देते रह जाएंगे मोदी'
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
बेनी ने कहा कि मोदी सिर्फ नकली लालकिले से ही भाषण देते रह जाएंगे और राहुल गांधी असली किले से झंडा फहराएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इसी सत्र में दंगा विरोधी बिल संसद में पेश करेगी। अगर यह पास हो जाता है तो बहुत अच्छा, नहीं तो भाजपा बेनकाब हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम कॉमन फ्रेंड हैं। सपा की एक राज्यसभा सांसद हैं, उनके पति मोदी के ब्रांड अंबेसडर हैं।
'हमारा नारा चुरा रहे मुलायम'
बेनी ने मुलायम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम जब खुद मुख्यमंत्री थे, तो खुद ही प्रमोशन में आरक्षण की वकालत करते थे। अब वह पलट गए हैं।
इसी तरह उन्होंने अंग्रेजी के मुद्दे पर भी मुलायम को घसीटा। उन्होंने कहा कि अब लैपटॉप बंटवा कर मुलायम अपनी ही बात काट रहे हैं।
बेनी ने सपा के थीम सॉन्ग पर तंज कसते हुए कहा कि असली लोहा हम हैं, मुलायम हमारे नारे को चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
बेनी ने कहा कि आगामी आम चुनाव में सपा साफ होगी, बसपा की सीटें बहुत कम होंगी और लड़ाई केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी, जिसमें कांग्रेस की जीत होगी।