फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni prasad verma predicts about SP govt

खतरा बढ़ा, 50 विधायक शाह के संपर्क में

Tue, 15 Jul 2014 06:37 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
beni prasad verma predicts about SP govt

बेनी वर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क में सपा के 40-50 विधायक हैं। वे कभी भी सपा विधायकों से विरोध कराके सपा की सरकार गिरा सकते हैं।

विज्ञापन


बेनी के अनुसार सपा में असंतोष भी बहुत है। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विकास सभी मुद्दे पर यह सरकार फेल साबित हुई है।
बेनी ने कहा, वह चाहते हैं कि सपा अभी दो साल और सरकार चलाए। इससे कांग्रेस को प्रदेश में तैयारी करने का मौका मिल जाएगा।

यदि मध्यावधि चुनाव हुए तो प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बन जाएगी। यदि अखिलेश यादव ठीक से सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो मुलायम सिंह यादव को आगे आकर कमान संभालनी चाहिए।

विज्ञापन

सपा नर्क जैसी पार्टी है

beni prasad verma predicts about SP govt

सपा में शामिल होने के प्रश्न पर बेनी ने कहा कि कांग्रेस स्वर्ग है तो सपा नर्क। ऐसे में स्वर्ग छोड़कर वह नर्क में क्यों जाएंगे ? कुछ लोग ऐसे हैं जो इस तरह की अफवाह उड़ाते रहते हैं।

वह किसी भी कीमत पर सपा में नहीं जा सकते। कांग्रेस को मजबूत कर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनवाएंगे।

वहीं कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर असंतोष की बात पर वह कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं जो गांधी परिवार को किनारे करना चाहते हैं। यह वही लोग हैं जो कल तक राहुल गांधी की तारीफ करते नहीं थकते थे।

लोकसभा चुनाव के खराब नतीजे आने के बाद वही लोग राहुल की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि राहुल ही वह नेता हैं जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक सभी का विस्तार से अध्ययन किया है।

मोदी की जगह खुद पीएम बन सकते हैं राहुल

beni prasad verma predicts about SP govt

बेनी का कहना है कि जाति, संप्रदाय, धर्म व क्षेत्र जैसी बातें राहुल गांधी में नहीं हैं। ऐसा ही नेता देश को चाहिए। राहुल में वह कूबत है कि नरेंद्र मोदी के स्थान पर खुद प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

बेनी ने कहा कि कांग्रेस को निश्चित ही लोकसभा चुनाव में काफी नुकसान हुआ है। शीघ्र ही संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राहुल कई बड़े फैसले ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, गांधी परिवार को किनारे करने की साजिश काफी पहले से चली आ रही है। पहले भी सोनिया गांधी को किनारे करने की साजिश रची गई लेकिन लोग सफल नहीं हुए। अब उनका निशाना राहुल हो गए हैं।

विज्ञापन

इसलिए राहुल के खिलाफ हो रही साजिश

beni prasad verma predicts about SP govt

बेनी का कहना है कि दरअसल, राहुल गांधी के आने से कुछ लोगों का पार्टी में वर्चस्व समाप्त हुआ है। इसलिए वे चाहते हैं कि राहुल को किनारे लगा दिया जाए।

यह वे लोग हैं जो कांग्रेस के भीतर तो हैं लेकिन इनका दूसरी पार्टियों में भी सरोकार है। ये लोग अब राहुल व प्रियंका वाड्रा के बीच भी प्रतिस्पर्धा पैदा करना चाहते हैं।

कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। बेनी ने कहा, भाजपा महज बुलबुला है। बहुत जल्द यह फूट जाएगा।

सपा व बसपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियों की राजनीति अब समाप्त होने वाली है। केवल राष्ट्रीय पार्टियां ही रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed