फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beni attacks on modi for muzaffarnagar riots

'गुजरात से आए थे मुजफ्फरनगर दंगा करने वाले'

Wed, 25 Dec 2013 04:11 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
beni attacks on modi for muzaffarnagar riots

केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए मुजफ्फरनगर दंगों पर राजनीति शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बेनी ने आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर में दंगा करने वाले गुजरात से आए थे।

बेनी ने कहा कि खुद मुजफ्फरनगर के लोग यह कह रहे हैं कि दंगा करने वाले उनके गांव के नहीं थे। वे बाहर से आए थे।

सपा व भाजपा राजनीति कर रहे
प्रदेश में सपा व भाजपा मिलकर वोटों की राजनीति कर रहे हैं। यही वजह है कि खुद मुलायम सिंह यादव भाजपा की खुले मंच से तारीफ कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा के लोग अनुशासन में रहते हैं इसलिए चुनाव जीतते हैं। बेनी बुधवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने मुलायम सिंह यादव के उस बयान की भी तीखी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में षड्यंत्रकारी रह रहे हैं। यह षड्यंत्रकारी भाजपा व कांग्रेस के लोग हैं।’
विज्ञापन


बेनी ने कहा कि सपा व भाजपा का गठजोड़ चल रहा है। आने वाले कुछ समय में यह गठबंधन जनता के सामने आ जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक ओर मुजफ्फरनगर के शिविरों में इंतजाम न होने के कारण मासूम बच्चों की मौत हो रही है तो दूसरी ओर सरकार सैफई महोत्सव मनाने जा रही है। इसमें विदेशों से डांसर बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेल्सन मंडेला के निधन पर सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया, लेकिन सपा महोत्सव मनाने जा रही है।

अब 10 करोड़ देंगे सीएम कोष में
मुजफ्फरनगर में स्टील के पांच कैंप बनाने की घोषणा के दो दिन बाद ही बेनी प्रसाद वर्मा ने अपना पैतरा बदल लिया। उन्होंने कहा कि कैंपों को लेकर अब तक कई पीआईएल दाखिल हो चुकी हैं। इसलिए वे अपने विभाग के अधिकारियों को इस मसले पर मुसीबत में नहीं डालना चाहते हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे 10 करोड़ रुपये सीएम राहत कोष में देने जा रहे हैं। इन रुपयों से मुजफ्फरनगर के पीडि़तों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए सरकार से कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed