फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beginning of Ramadan, the happy month of blessings and blessings.

Lucknow News: रहमतों और बरकतों का मुबारक महीना रमजान का आगाज

Sun, 02 Mar 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Beginning of Ramadan, the happy month of blessings and blessings.
नमाज पढ़ते लोग।
लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का चांद होते ही शनिवार को अल्लाह की रहमतों और बरकतों के मुबारक महीने का आगाज हो गया। रमजान की इबादत के लिए मस्जिदें गुलजार हो गईं और नमाज-ए-तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। उलमा ने शुक्रवार को रमजान उल मुबारक का चांद नहीं दिखने का एलान किया था। लिहाजा रमजान का चांद होने के बाद रात में सिर पर टोपी लगाए तरावीह की नमाज में शामिल होने के लिए मस्जिद पहुंचने की ललक शहर में हर तरफ दिख रही थी। मुसलमानों ने रब का शुक्र अदा किया और अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत में मशगूल हो गए।
विज्ञापन


इस्लामिक माह शाबान की 29 तारीख यानि 28 फरवरी को रमजान उल मुबारक का चांद नहीं दिखा था। लिहाजा शनिवार को रमजान का चांद होना तय था, इसलिए चांद दिखने के बाद नमाज-ए-तरावीह का पहला दौर शनिवार से शुरू हो गया। ऐशबाग ईदगाह, नदवा, शाहमीना शाह दरगाह, अमीर खां मस्जिद डालीगंज, इरादत नगर मदार बख्श मस्जिद, चमन वाली मस्जिद, मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां दरगाह, कासिम शहीद बाबा दरगाह, बड़ा चांदगंज, खदरा, निशातगंज, हुसैनाबाद, अमीनाबाद, मौलवीगंज, नक्खास सहित शहर की सभी मस्जिदों में देर रात तक तरावीह की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
विज्ञापन


आज से शुरू होंगी सुन्नी व शिया हेल्पलाइन

रमजान उल मुबारक में रोजा, नमाज, जकात की आशंकाओं को रमजान हेल्पलाइन का सहारा लेकर रविवार को पहले रोजे से दूर किया जा सकेगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि पहले रोजे से हेल्पलाइन पर दोपहर दो से शाम चार बजे तक मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 और वेबसाइट www.farangimahal.in व ई-मेल ramzanhelpline2005@gmail.com पर रोजा, नमाज, जकात, फितरा, इफ्तार, सहरी के संबंध में सवाल पूछे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिया हेल्पलाइन-
अयातुल्लाह उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी कार्यालय की ओर से संचालित शिया हेल्पलाइन भी पहले रोजे से शुरू होगी। मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि शिया हेल्पलाइन पर सुबह 10 से 12 तक मोबाइल नंबर 9839097407, 9415580936 पर और ई-मेल masael786@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन स्थापित की गई है। वह इस नंबर 6386897124 पर संपर्क करें।

इदारा ए शरइया फिरंगी महल की हेल्पलाइन का आगाज

इदारा-ए-शरइया फिरंगी महल की हेल्पलाइन ने शनिवार से कार्य करना शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन पर मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने राेजा, नमाज, जकात आदि से संबंधित सवालाें के जवाब देकर लोगाें की आशंकाओं काे दूर किया। मौलाना ने बताया कि हेल्पलाइन पर दोपहर दो से शाम चार बजे तक मोबाइल नंबर 9807404508 और 9918117798 पर सवाल पूछे जा सकेंगे।
महिलाओं ने ईदगाह में जमात के साथ अदा की तरावीह की नमाज

रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने में महिलाओं ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर उसकी पाकीजगी और सर्वशक्तिमान होने का इकरार किया। ऐशबाग ईदगाह में शनिवार को महिलाओं ने तरावीह की विशेष नमाज जमात के साथ अदा की और अपने रब को राजी करने के लिए हाथ फैला कर दुआ मांगी।


इस्लामी शरीयत की हिदायत के मद्देनजर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईदगाह के रशीद बारादरी में महिलाओं के लिए तरावीह की नमाज पढ़ने का इंतजाम किया है। उन्हें गेट नंबर सात से प्रवेश दिया गया। इस गेट से पुरुषों का प्रवेश वर्जित रखा गया था। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने में इशा की नमाज के बाद दो-दो रकात कर बीस रकात नमाज-ए-तरावीह पढ़ना हर मुसलमान पुरुष और महिला के लिए सुन्नत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed