फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bed student Madhulika of Gorakhpur got help, CM YOGI gave 9.90 lakhs for heart surgery

गोरखपुर की बीएड छात्रा मधुलिका को मिली मदद, हार्ट सर्जरी के लिए सीएम ने दिए 9.90 लाख

Fri, 21 Aug 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Bed student Madhulika of Gorakhpur got help, CM YOGI gave 9.90 lakhs for heart surgery
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की बीएड छात्रा मधुलिका मिश्रा की हार्ट सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 9.90 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सीएम योगी ने मछली गांव, कैंपियरगंज (गोरखपुर) निवासी मधुलिका के पिता राकेश चंद्र मिश्रा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


मधुलिका के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए हैं। धनाभाव के कारण उसकी सर्जरी संभव नहीं हो पा रही थी। मुख्यमंत्री ने मेदांता अस्पताल द्वारा बनाए गए एस्टीमेट के अनुरूप 9.90 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किए हैं। सीएम योगी ने उम्मीद जताई है कि ऑपरेशन के बाद के बाद मधुलिका शीघ्र स्वस्थ होकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा मधुलिका को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी। इसके बाद छात्रा के परिवारवालों ने उसे मेदांता अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टरों ने दिल के दोनों वॉल्व खराब होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर्स का कहना था कि ऑपरेशन के जरिए दोनों वॉल्व बदले जा सकते हैं। इसमें तकरीबन 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा ने सीएम और पीएम को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने विवेकाधीन कोष से मधुलिका के इलाज पर खर्च होने वाली राशि की मंजूरी दे दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed