फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BEd entrance exam at 1089 centers, seating arrangement with social distancing

बीएड प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली के बाद खाने की दुकानों पर लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं

Sun, 09 Aug 2020 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam at 1089 centers, seating arrangement with social distancing
परीक्षा के बाद खाने की दुकानों पर अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच लखनऊ व अन्य जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने लापरवाही की।
विज्ञापन


लखनऊ के कई केंद्रों पर पहली पाली के बाद अभ्यर्थी खाने की दुकानों पर झुंड के रूप में नजर आए और मास्क भी नहीं पहने हुए थे। इसके अभ्यर्थियों के संक्रमित होने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज प्रदेश के 73 जिलों के 1089 केंद्रों पर हो रही है। इसमें 4.31 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह नौ से 12 तथा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। पहली पाली चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा आयोजित करा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय ने केंद्रों पर सभी कक्षाओं व फर्नीचर आदि को एक दिन पहले ही सैनिटाइज कराया है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में 14 नोडल व चार उपनोडल केंद्र बनाए गए है। 


परीक्षा केंद्रों के सैनिटाइजेशन के लिए पर्यवेक्षण व एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क व थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed