फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beautification of Sita Sagar pond remained incomplete

Lucknow News: अधूरा रह गया सीता सागर तालाब का सुंदरीकरण

Tue, 11 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Sita Sagar pond remained incomplete
रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर में सीता सागर तालाब का सौंदर्यीकरण करने का ख्वाब इस बार भी अधूरा रह गया है। वर्ष 2017 के चुनाव में तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य चुनावी मुद्दा तो जरूर बना, लेकिन चुनाव बाद यह मुद्दा कागजों पर ही सीमित रह गया। सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा न होने पर कस्बे के नागरिकों में नाराजगी है और वह कहते हैं कि आश्वासन देने के बाद भी कार्य न किया जाना वादाखिलाफी है। वादा करने वालों को इस बार के चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

छह साल पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जमाल अख्तर ने तीन करोड़ की लागत से सीता सागर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने की आधार शिला रखी थी। माता मिढ़ुरिन देवी मंदिर के पास यह तालाब है। इसका मकसद तालाब पर पार्क बनवाना जाना था, ताकि नागरिकों को घूमने-फिरने का मौका मिल सके। बीच में ही सौंदर्यीकरण का अधूरा कार्य छोड़ दिया गया। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराने का वादा किया गया था। विनोद कौशल नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए। होते करते पांच साल का समय बीत गया, लेकिन इस तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed